Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

21 जुलाई 1658 –औरंगजेब ने अपने अनौपचारिक राज्याभिषेक का जश्न मनाया।।

21 जुलाई 1831 –बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की, लियोपोल्ड प्रथम राजा बने।

21 जुलाई 1883 –कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई।

21 जुलाई 1884 – लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

21 जुलाई 1888 –ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।

21 जुलाई 1904 – 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा।

21 जुलाई 1940 – सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।

21 जुलाई 1960 – श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

21 जुलाई 1962 – भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध।

21 जुलाई 1963 – काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

21 जुलाई 1969 –नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर कदम रखा।

21 जुलाई 1988 –भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण।

21 जुलाई 2004 –संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।

21 जुलाई 2007 –वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

21 जुलाई 2007 – प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

21 जुलाई 2008 – नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

21 जुलाई 2013 –बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *