गलगलिया रेलवे पूजा कमिटी के तत्वावधान में आगामी 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियों को लेकर कमिटी के सदस्यों द्वारा रविवार को गलगलिया रेलवे स्टेशन परिसर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से पंसस प्रतिनिधि मनोज गिरी को समिति का अध्यक्ष, महावीर राय को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं भातगाँव के मुखिया प्रतिनिधी बृजमोहन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को उपस्थित लोगों द्वारा कोषाध्यक्ष तथा मुरारी सहनी को उपकोषाध्यक्ष का भार दिया गया तथा विजय गुप्ता को आयोजन कमिटी के सचिव के रूप में चुना गया। जबकि संयोजक के रूप में मो० आरिफ, गणेश प्रसाद राय तथा पूर्व मुखिया बुधन पासवान एवं राम निवास राय को जगह दी गई। बैठक में व्यवस्थापक का भार दीना शर्मा, फिरोज खान,जय झा व लालू राम को दी गई। आयोजन कमिटी के अध्यक्ष मनोज गिरी ने महोत्सव संबंधित तैयारियों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि इस बार के आयोजन को और वृहद रूप देने के लिए कमिटी के सभी सदस्य जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे दुर्गा पूजा समिति को सदैव मुस्लिम भाईयों का विशेष सहयोग मिलता रहा है जिसकी बदौलत समिति इस क्षेत्र में अपने विशेष आयोजन के लिए जाना जाता है, एवं आपसी भाईचारे, सद्भाव का एक मिशाल कायम करने का काम करता है। बैठक के मौके पर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मो० जलील, गोपाल घोष, विनोद कुमार, विकाश घोष, भोला घोष, राज कुमार माझी, पवन चौपाल, सूरज गोस्वामी, सुभम गिरी, बदरे आलम कुरैशी, बेदु गोस्वामी, मन्नू सहनी एवं अन्य लोग मौजूद थे।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

Leave a Reply