Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के मशहूर लोकगायक और संगीतकार बृज किशोर दुबे की हत्या, बाथरूम से शव किया गया बरामद।

सारस न्यूज, पटना।

बिहार के मशहूर लोकगायक और संगीतकार बृज किशोर दुबे की हत्या कर दी जाने की खबर से पूरे बिहार में सनसनी फ़ैल गई है। आपको बताते चलें कि बिहार के मशहूर लोकगायक और संगीतकार का शव उनके पटना के केसरी नगर स्थित अजंता कॉलोनी में एक घर में पाया गया। बृज किशोर दुबे अपने मित्र के यहां आए थे। मशहूर लोकगायक और संगीतकार बृज किशोर दुबे की लाश को उनके घर के बाथरूम से राजीव नगर थाना पुलिस ने बरामद किया। बृज किशोर दुबे भोजपुरी के जाने-माने संगीतकार थे और राष्ट्रपति उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी कर चुके हैं। उनकी हत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान हैं।

जानकारी के मुताबिक बृज किशोर दुबे पटना के दीघा स्थित पोलसन रोड में रहते थे। वे अजंता कॉलोनी में स्थित अपने मित्र रवींद्र कुमार मिश्रा के घर पर गए थे। उसी घर के बाथरूम से उनका शव सोमवार को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पैर बंधे हुए थे और सिर पानी में डूबा हुआ था। पुलिस ने शुरुआती जांच में मर्डर की आशंका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *