Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के रोहतास में सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, मुंडन कराने विंध्याचल जा रहा था परिवार।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बिहार के रोहतास में रफ्तार के कहर ने बाप बेटे समेत तीन लोगों को निगल लिया। जिले के नोखा थाना क्षेत्र के विसंभरपुर गांव से यूपी के मां विंध्याचल दरबार जा रहे परिवार की कार चंदौली के समीप जीटी रोड फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, चार लोग घायल हैं। घटना शुक्रवार की है।

दुर्घटना की सूचना के बाद विसंभरपुर गांव में कोहराम मच गया, परिजन आनन-फानन में मौके लिए रवाना हो गए। जानकारी मिली है कि परिवार पांच साल के बेटे के मुंडन संस्कार के लिए अहले सुबह विंध्याचल के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान कार चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे 2 पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर एक ट्रक के पीछे से घुस गई। इस घटना में तीन की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दृश्य देखकर कई लोग रोने लगे। मृतकों की पहचान रोहतास जिले के विसंभरपुर निवासी राजकिशोर चौधरी (उम्र 32 वर्ष), उनके बेटे आरूष चौधरी (उम्र 5 वर्ष) और सूर्यपुरा के मढ़ेना गांव के शैलेश कुमार (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई। इनके अलावा श्रद्धा देवी (उम्र 40 वर्ष), खुशबु कुमारी (उम्र 19 वर्ष), राधिका देवी (उम्र 65 वर्ष) और रुचि चौधरी (उम्र 16 वर्ष) को गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया है कि राज किशोर चैधरी अपने बेटे आरूष के मुंडन के लिए परिवार को लेकर मां विंध्याचल के दरबार में जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी सारी खुशियां गम में बदल गईं। मुंडन कराने जा रहे बाप-बेटे की मौत से उनके गांव में कोहराम मच गया। तीसरा मृतक साले शैलेश राजकिशोर के साले थे। घटना में उनकी मां राधिका देवी, बहन रद्धा देवी, साली खुशबू कुमारी एवं भांजी रूची चैधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सबको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से तीनों घायलों को बनारस के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *