बिहार बेगूसराय में सोमवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाने के दौरान कुंभी गांव में घरेलू गैस सिलेंडर फट गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में घर के दो बच्चे आ गए। झुलसकर दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे में घर के कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना संतोष ठाकुर के घर में घटी। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग से घर में काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल व पुलिस प्रशासन पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
दरअसल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्भी पंचायत में सोमवार को रात करीब नौ बजे जोरदार आवाज के साथ गैस सिलेंडर फटने के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से संतोष ठाकुर के मासूम दो वर्षीय पुत्र शिव कुमार व छह वर्षीय पुत्री स्वाति कुमारी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सिलेंडर फटने की घटना के बाद चीख व पुकार मची हुई। आग लगने की घटना से काफी नुकसान हुआ है।
बताया जाता है कि राम उदगार ठाकुर के पुत्र संतोष ठाकुर के घर में गैस लिकेज हो रहा था। माचिस जलाते ही आग भभक पड़ी और सिलेंडर फट गया। इसमें संतोष ठाकुर के दो वर्षीय पुत्र शिव कुमार व छह वर्षीय पुत्री स्वाति कुमारी की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद चीख व पुकार मच गई है। पूरा मोहल्ला जमा होकर आग बुझाने के प्रयास में लगा हुआ है, परंतु आग पर काफी देर तक काबू नहीं पाया जा सका। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन दल व पुलिस प्रशासन घटनास्थल पहुंचे। अग्निशमन दल ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सारस न्यूज टीम, बेगूसराय।

Leave a Reply