Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

13 दिसंबर की देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

13 दिसंबर की इतिहास की प्रमुख घटनाएं निम्नलिखित हैं।।

13 दिसंबर 1921- प्रिंस ऑफ वेल्स ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।।

13 दिसंबर 1955- सादगी की मिसाल माने जाने वाले, देश के रक्षा मंत्री और लोकप्रिय राजनीतिज्ञ मनोहर पारिकर का जन्म।।

13 दिसंबर 1955 – भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को किया स्वीकार।।

13 दिसंबर 1961- भारत के दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मैच से मंसूर अली खान पटौदी ने अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत की।।

13 दिसंबर 1998- महात्मा रामचंद्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाजार लाइब्रेरी की ओर से “भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा” पुरस्कार से सम्मानित किया गय़ा।।

13 दिसंबर 2001- दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला।।

13 दिसंबर 2003- इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन को अमेरिकी सेना ने गिरफ्तार किया।।

13 दिसंबर 2012- नेत्रहीन ट्वेंटी-20 विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।

13 दिसंबर 2021- भारत के हरनाज सिंधु ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *