पूरे देश के साथ साथ आज खोरीबाड़ी ब्लॉक के सभी विद्यालयों में आजादी की 75वीं वर्षगाँठ धूम धाम से मनाई गई। इस मौके के लिए सभी विद्यालयों ने 3 दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। खोरीबाड़ी प्रखंड के सभी विद्यालयों में बाला प्रोजेक्ट के तहत दिवाल लेखन खुद विद्यार्थियों ने ही किया था। सभी विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। 15 अगस्त की सुबह विद्यालयों की प्रभात भेरी भी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में ग्रामीणों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया।
रामजनम प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक प्रभारी अंबुज कुमार राय ने बताया कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है ऐसे में हमारा भी यह कर्तव्य बनता है कि हम इस महापर्व में अपने आप को शामिल करें। आज से लेकर अगले एक वर्ष तक अमृत महोत्सव का पालन किया जायेगा। इस मौके पर पर रामजनम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक प्रभारी अंबुज राय के साथ सहायक शिक्षक विद्यासागर महतो, मुंन्शी लाल सोरेन के अलावा सहायक शिक्षिका सिंधु कुमारी, पिंकी भगत भी उपस्थित रही। प्रभात फेरी कार्यक्रम में पंचायत सदस्य आंनद कुमार, विनोद प्रसाद के अलावा समाज सेवी दिलिप सिंह, अनिल राय, सिकंदर साह, नवीन ठाकुर के साथ ग्रामीणों की भी उपस्थिति देखी गई।
विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

Leave a Reply