खोरीबाड़ी : घोषपुकुर वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी से पूर्व ही हिरण के सींग के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संतोष राय (33 वर्ष) है। वह बिहार का रहने वाला बताया गया है।
घोषपुकुर वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर घोषपुकुर वन विभाग के वनकर्मियों ने खोरीबाड़ी बाजार में अभियान चलाया और एक संदिग्ध व्यक्ति का तलाशी ली। तलाशी लेने के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से हिरण का सिंग बरामद किया गया। इसके बाद हिरण के सींग के साथ उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। रेंजर अधिकारी सोनम भूटिया ने कहा हिरण के सींग को मालबाजार से बिहार में तस्करी करने की योजना थी। लेकिन तस्करी के पूर्व ही पकड़ लिया गया। हिरण के सींग का मूल्य 2 लाख रुपये है। वहीं वन विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई के पश्चात गुरुवार को गिरफ्तार व्यक्ति को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

Leave a Reply