Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दीपावली पर्व के अवसर पर नक्सलबाड़ी भाजपा मंडल की ओर से दर्जनों जरूरतमंदों में वस्त्र वितरित

चन्दन मंडल, सारस न्यूज़, बंगाल।

खोरीबाड़ी : दीपावली पर्व के अवसर पर नक्सलबाड़ी भाजपा मंडल की ओर से दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच साड़ी व धोती वितरण कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। वितरण समारोह में नक्सलबाड़ी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अशीत मालाकार ने कहा कि कोई भी त्योहार पूजा खुशियों का होता है लेकिन गरीबों के लिए सभी दिन बराबर होता है। वे कड़ी मेहनत करते है उन्हें तय मजदूरी मिलती है ऐसी स्थिति उनके लिए नए वस्त्र लेना संभव नहीं है। उनके दर्द को समझते हुए आज भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल की ओर से वस्त्र वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशियां देना यही तो इंसानियत व धर्म है। उन्होंने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए आग्रह किया कि पूजा का आनंद उठाए लेकिन कोरोना संक्रमण का भी ध्यान रखे ताकि खुशियां बरकरार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *