पूर्व केएलओ आतंकवादी मलखान सिंह को एसटीएफ (स्पेशल टास्क फाॅर्स) ने गिरफ्तार किया। उसका असली नाम माधव मंडल है। एसटीएफ ने बुधवार रात मलखान को खरीबाड़ी से गिरफ्तार किया था। मलखान इससे पहले दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ अधिकारियों को संदेह है कि हाल ही में केएलओ के साथ उसका संपर्क फिर से बढ़ गया है। 15 अगस्त को असम में एक गुप्त बैठक में मलखान सिंह भी मौजूद था और एसटीएफ को संदेह है कि वह केएलओ प्रमुख जीवन सिंह के संपर्क में भी है। जिसके चलते उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। एसटीएफ मलखान को 14 दिन का रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है। मलखान सिंह पूर्व केएलओ का सदस्य था और वर्तमान में है या नहीं एसटीएफ इसकी जांच कर रही है।
सारस न्यूज़, खोरीबाड़ी।

Leave a Reply