शहर के वार्ड नंबर 38 के सुकांता नगर इलाके में काफी दिनों से एक गर्भवती महिला सड़क पर घूम रही थी। जिसके बाद बुधवार को महिला की तबीयत खराब होते देख उसे वार्ड पार्षद की मदद से सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से उक्त क्षेत्र में एक गर्भवती महिला घूम रही थी। वार्ड पार्षद दुलाल दत्त की पहल से महिला को एक स्कूल के तरफ से खाना खिलाने की व्यवस्था कर दी गई।
जानकारी मिली है कि जब भी महिला से घर का ठिकाना पूछा जाता तो वह नहीं बताती थी। इधर बुधवार को अचानक महिला के पेट में दर्द होने लगा और वह सड़क पर गिर गई।
जिसके बाद वॉर्ड पार्षद और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उठाकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में महिला ने अपना नाम मालती घोष और पति का नाम रतन घोष बताया गया है। वह जलेश्वरी इलाके की रहने वाली है। फिलहाल महिला का इलाज सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में चल रहा है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply