खोरीबाड़ी पुलिस ने बतासी स्थित पूर्वी बदराजोत इलाके में छापेमारी कर 101 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दंपति पति – पत्नी का नाम जयलाल सिंह (57) और चंपा सिंह (42) हैं। दोनों खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पूर्वी बदराजोत के निवासी हैं। रविवार को पुलिस ने उक्त दंपति को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार खोरीबाड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पूर्वी बदराजोत इलाके में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 101 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप बरामद किया। इस मामले में उक्त दंपति को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में खोरीबाड़ी थाना प्रभारी अभिजीत बिस्वास ने बताया कि बतासी स्थित पूरब बदराजोत इलाके में छापेमारी कर 101 प्रतिबंधित कप सिरप बरामद किया गया। मौके से एक दंपति को गिरफ्तार किया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply