Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम सुनील उरांव बताया जा रहा है, जिसे उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर को सुनील उरांव नाबालिग लड़की को हिमाचल प्रदेश से घर लाया था। आरोप है कि उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब इस घटना की जानकारी उसकी पत्नी को हुई, तो उसने खोरीबाड़ी थाने में अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के आधार पर खोरीबाड़ी पुलिस ने सुनील उरांव को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को सिलीगुड़ी की अदालत में पेश किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *