सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
शुक्रवार रात को फूलबाड़ी संलग्न जियागंज में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे के बाद फूलबाड़ी के कलांगिनी गांव में मातम का माहौल छा गया है। मृतका का नाम सजीना बेगम था, जो फूलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत कलांगिनी गांव की निवासी थीं। बताया जा रहा है कि पति की मृत्यु के बाद से सजीना का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था, जिसके चलते वह अक्सर सड़कों पर भटकती रहती थीं। शुक्रवार को भी वह घर से निकल गई थीं और उसी रात परिजनों को उनकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु की सूचना मिली। सजीना बेगम के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत।


















Leave a Reply