बागडोगरा के बुरी बालासन ब्रिज पर आज एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटे के साथ बागडोगरा के एमएम तराई से डॉक्टर को दिखाने के लिए सिलीगुड़ी जा रहे थे।
तभी अचानक व्यक्ति का सिर घूमने लगा। जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर बागडोगरा के बुरी बालासन ब्रिज के डिवाइडर से टकरा गया। वाहन के पहिए निकल गए। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस बीच घटना की खबर पाकर बागडोगरा ट्रैफिक गार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वाहन को बरामद किया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply