खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत वासियों का उप प्रधान का इंतजार भी खत्म हो गया। बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत को उप प्रधान विकास बर्मन को चुना गया। इसके लिए मंगलवार को खोरीबाड़ी की पंचायत अधिकारी की देखरेख में आखिरी वोटिंग हुई । जिसमें पंचायत के कुल 13 सदस्यों में से विकास बर्मन के पक्ष में आठ पंचायत सदस्य शामिल थे। जिससे बिन्नाबाड़ी पंचायत के नए उप प्रधान विकास बर्मन को बनाए गए। इस दौरान विकास बर्मन के समर्थकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर लड्डू खिलाई। दूसरी ओर नए उप प्रधान बनने को लेकर खोरीबाड़ी थाना पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटनाओं से निपटा जा सकें। उल्लेखनीय है कि बीते 25 अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस के 8 पंचायत सदस्यों ने मौजूदा तृणमूल कांग्रेस के ही उप प्रधान प्रमोद प्रसाद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटा दिया था। इसके लिए पंचायत सभा कक्ष में विशेष बैठक की गई थी। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले 8 सदस्य सदस्य थे, जबकि उप प्रधान प्रमोद प्रसाद के पक्ष में 5 सदस्यों ने मतदान किया। जिसके चलते उप प्रधान प्रमोद प्रसाद की कुर्सी चली गई। बताया गया है कि उप प्रधान बनाने को लेकर आठ पंचायत सदस्य विकास बर्मन को पहले ही समर्थन दे चुके थे। जिसके कारण मंगलवार को वह उप प्रधान चुने गए।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply