फांसीदेवा ब्लॉक के चटहाट ग्राम पंचायत में आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। वहीं, दो और घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्राथमिक अनुमान है कि आग खाना बनाते समय लगी है। बताया गया कि आज सबसे पहले स्थानीय लोगों ने एक घर में आग निकलते देखा। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने आसपास के घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। पहले स्थानीय लोगों ने सबसे पहले आग बुझाने का कार्य शुरू किया। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी और माटीगाड़ा से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक चार घर जलकर खाक हो गए और दो अन्य घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। दूसरी ओर, खबर मिलते ही फांसीदेवा के बीडीओ संजू गुहा मजूमदार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। ब्लॉक प्रशासन ने पीड़ितों को भोजन, वस्त्र एवं तिरपाल मुहैया कराया। बीडीओ ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply