खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के देवानभिटा गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक का नाम कृष्णकांत मंडल ( 23 ) है। आरोपी भाई का नाम रामानंद ( 19 ) है। बताया गया है कि बड़ा भाई अपने छोटे भाई के पैसे से शराब पीकर घर आया था। इस बात को लेकर कृष्णकांत और रामानंद में झगड़ा हो गया। देखते – देखते यह विवाद हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि तभी छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, सूचना मिलने के बाद खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। आरोपी भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। मृतक के पिता खगेन मंडल ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। लेकिन कल उनका शराब के नशे में पैसों को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद यह घटना घटी। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply