खोरीबाड़ी तृणमूल युवा कांग्रेस ने खोरीबाड़ी स्थित कदमतल्ला की रहने वाली धरती देवनाथ को व्हीलचेयर प्रदान किया। इस मौके पर खोरीबाड़ी ब्लॉक युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, खोरीबाड़ी प्रमुख परिमल सिंह सहित अन्य तृणमूल नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। किशोरी मोहन सिंह ने कहा कदमतल्ला की रहने वाली धरती देवनाथ एक साल से अधिक समय से बिस्तर पर पड़ी थी। वह चल फिर नहीं पा रही थी। सूचना मिलने के बाद आज धरती देवी के घर पहुंच कर व्हीलचेयर प्रदान किया गया। किशोरी मोहन सिंह ने कहा, ”दीदी के सिपाही के रूप में हमेशा वे लोगों के साथ खड़े रहते हैं। आज जैसे ही सूचना मिली, उन्होंने धरती देवनाथ को व्हीलचेयर दिया।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply