खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के अधिकारी में एक युवक द्वारा साइकिल चोरी का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर खोरीबाड़ी थाना के पानीटंकी पुलिस पोस्ट को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर खोरीबाड़ी के अधिकारी बाजार इलाके में साइकिल चोरी कर रहा था। स्थानीय लोगों ने देखा तो युवक को बुलाया। इसके बाद युवक भागने लगा लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल किया। युवक का नाम मोहम्मद आजाद (22) है। वह बंगाल-बिहार सीमा सिंघयाजोत का रहने वाला है।
बाद में स्थानीय लोगों ने उस युवक को अधिकारी पुलिस पोस्ट(पीपी) के हवाले कर दिया। वहीं इस घटना से इलाके में खलबली मच गई। खोरीबाड़ी पुलिस के अनुसार युवक के पास से साइकिल बरामद कर लिया गया। लेकिन इस संदर्भ में थाना में किसी ने भी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply