खोरीबाड़ी में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के अधिकारी स्थित डेमराभिट्ठा इलाके की है। मृतक का नाम स्वरूप कुमार सिंह उर्फ पापाई (24) है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह परिजनों ने स्वरूप को आवाज दी तो उसका कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद वे लोग दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो फंदे से लटकता शव को देखा। सूचना पाकर खोरीबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिवार के सूत्रों के मुताबिक पापाई का एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच कल रात भी फोन पर बात हुई थी। इस संबंध में खोरीबाड़ी थाना प्रभारी मंतोष सरकार ने बताया कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने इस संबंध में खोरीबाड़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply