Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी पुलिस ने बस व ऑटो में पॉकेट मारी करने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने बस, ऑटो और टोटो में पॉकेट मारी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश किया है। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने गिरोह के दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं के नाम जिया मंडल और आरती देवी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 12 जनवरी को भी खोरीबाड़ी थाने में कोलकाता से आई एक दंपति ने चोरी की एक शिकायत दर्ज कराई थी। दंपति का आरोप था कि वे लोग कोलकाता से सिलीगुड़ी घूमने आए थे। इस दौरान 12 जनवरी को पानीटंकी जाने वाली बस से दंपति की बैग में रखे सोने के जेवरात चोरी हो गए। जिसके बाद दंपति ने घटना की लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से दो महिलाओं की पहचान की। इसके बाद आज सुबह खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने पानीटंकी बस स्टैंड से दोनों महिलाओं को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाओं को खोरीबाड़ी थाने कि पुलिस ने आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। बताया जा रहा है कि मामले की जांच के लिए खोरीबाड़ी थाने की पुलिस दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड पर लेगी। इधर, जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये एक गिरोह है। जो भीड़भाड़ वाले जगहों पर गोद में बच्चा लेकर खुद को असहाय बता कर मदद मांगती है। इसके बाद मौका देख कर पॉकेट मारी और चोरी की घटना को अंजाम दे रही थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *