सिलीगुड़ी महकमा इलाकों में नशे का कारोबार परवान चढ़ रहा है। अवैध कफ सीरप, गांजा के बाद खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी में ब्राउन शुगर की नशा काफी बढ़ चुकी है। खोरीबाड़ी थाना की पुलिस द्वारा ब्राउन शुगर के खिलाफ लगातार धर पकड़ जारी है। इसी क्रम में शनिवार की रात पानीटंकी पुलिस पोस्ट( पीपी) व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने 263 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ नशा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम देवव्रत बर्मन(22 वर्ष) और विष्णु बर्मन (22 वर्ष) बताया गया है। जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित मूल्य लाखों रुपये है। गिरफ्तार दोनों आरोपित नशा तस्कर गिरोह के जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को रविवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।
दोनों को दूधगेट से किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया देवव्रत बर्मन खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के उत्तर रामधन जोत व विष्णु बर्मन खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के रामधन जोत निवासी बताया गया है। शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने इन दोनों को ब्राउन शुगर के साथ पानीटंकी स्थित दूधगेट से गिरफ्तार किया।
नीले रंग की मोटरसाइकिल भी जब्त
पुलिस ने इनकी नीले व काले रंग की बिना नंबर प्लेट के एक टीवीएस एनटीओआरक्यू मोटरसाइकिल 125 सीसी को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार एक काला प्लास्टिक में तीन पैकेट में ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जिसका कुल वजन 263 ग्राम है। जिसे पानीटंकी के अलग अलग इलाके में पहुंचाने की योजना थी। लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही दबोच लिया।
सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।

Leave a Reply