खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत वासियों का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया। बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत की प्रधान लख्खी किस्कू हेब्रम हुई। इसके लिए गुरुवार को खोरीबाड़ी की पंचायत अधिकारी की देखरेख में आखिरी वोटिंग हुई। जिसमें पंचायत के कुल 13 सदस्यों में से लख्खी किस्कू हेब्रम के पक्ष में आठ पंचायत सदस्य शामिल थे। जिससे बिन्नाबाड़ी पंचायत के नए प्रधान लख्खी किस्कू हेब्रम हुई। इस दौरान लख्खी किस्कू के समर्थकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर लड्डू खिलाया। दूसरी ओर नए प्रधान बनने को लेकर खोरीबाड़ी थाना पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटनाओं की स्थिति को संभाला जा सकें।
उप प्रधान के लिए पंचायत वासियों को अभी करना होगा इंतजार:
बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत की उप प्रधान कौन होगा। इसके लिए लिए पंचायत वासियों को और थोड़ा इंतजार करना होगा। पंचायत सूत्रों के अनुसार बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत की नए उप प्रधान विकास बर्मन हो सकते हैं। बताया गया है कि उप प्रधान बनाने को लेकर आठ पंचायत सदस्य विकास बर्मन को समर्थन दे चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस के 8 पंचायत सदस्यों ने मौजूदा तृणमूल कांग्रेस के ही उप प्रधान प्रमोद प्रसाद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटा दिया था। इसके लिए पंचायत सभा कक्ष में विशेष बैठक की गई थी। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले 8 सदस्य सदस्य थे, जबकि उप प्रधान प्रमोद प्रसाद के पक्ष में 5 सदस्यों ने मतदान किया। जिसके चलते उप प्रधान प्रमोद प्रसाद की कुर्सी चली गई।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply