खोरीबाड़ी ह्यूमनिज्म वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मंगलवार को खोरीबाड़ी स्थित विवेकानंद शिशु विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही एक शोभा यात्रा भी निकाली गई। यह शोभा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर खोरीबाड़ी बाजार की परिक्रमा कर पुनः विद्यालय में समाप्त हुई। खोरीबाड़ी ह्यूमनिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहार्ल देवनाथ ने कहा कि आज नेताजी की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस मौके पर सिलीगुड़ी महकमा परिषद के किशोरी मोहन सिंह, खारीबाड़ी ग्राम पंचायत प्रधान परिमल सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश देबनाथ सहित एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply