Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में हवा में फायरिंग, आरोपित की तलाश जारी।

सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।

नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के तोताराम जोत में गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। आरोप है कि मोहम्मद सौफिक नामक व्यक्ति ने एक महिला को पहले बुरी तरह पीटा और फिर सीने पर बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने एक राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ये बात की पता लगाने में जुटी हुई है कि वह बंदूक कहां से लेकर आया और क्यों। कहीं वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला तो नहीं था। पुलिस के मन में तरह तरह की सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल व्याप्त है। इस संबंध में दार्जिलिंग जिले की ग्रामीण एसडीपीओ नेहा जैन ने बताया कि वह एक महिला को बंदूक दिखाकर डरा धमका रहा था। इसी दौरान उसने हवा में एक राउंड फायरिंग की। लेकिन वह शायद किसी को मारने की इरादे से नहीं आया था। लेकिन बदमाश है इसलिए उसने अवैध रूप से बंदूक रखी हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *