एनजेपी पुलिस ने 75 किलो गांजा के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम राजू धर, संजय सरकार, रविदास, भास्कर साहा और सुकुमार साहा है। ये सभी कूचबिहार के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनजेपी पुलिस ने फूलबाड़ी-घोषपुकुर बाईपास मार्ग पर एक चारपहिया वाहन से उक्त गांजा बरामद किया।
वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन के अंदर छिपे 10 पैकेटों से लगभग 75 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसका बाजार मूल्य लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक अनुसार उक्त गांजा की तस्करी कूचबिहार से कोलकाता करने की योजना थी लेकिन पुलिस ने गांजा को जब्त करते हुए उक्त पांच आरोपितों को पकड़ लिया। मंगलवार को सभी आरोपितों को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सारस न्यूज, न्यू जलपाईगुड़ी।

Leave a Reply