मेची नदी पार करते समय एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम सबिनियुस मुर्मू बताया गया है, जो खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी इलाके का निवासी था।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर को नक्सलबाड़ी के झापुजोत में मेची नदी पार करते समय सबिनियुस मुर्मू डूब गया। स्थानीय लोगों की नजर इस घटना पर पड़ी, जिसके बाद सीमा प्रहरियों की मदद से व्यक्ति को नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर नक्सलबाड़ी अस्पताल भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply