Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दीयों की झिलमिलाती रोशनी के बीच लोगों ने मनाया दीपावली का त्योहार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी प्रखंड में लोगों ने धूमधाम से शांतिपूर्वक गुरुवार को दीपावली का त्योहार मनाया। दीयों की झिलमिलाती रोशनी के बीच लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।वहीं लोगों का बधाई के लिए एक दूसरे के घरों में आना-जाना भी हुआ। परंपरा के अनुसार लोगों ने उपहारों का आदान-प्रदान भी किया। लोगों ने दीया और केंडिल जलाकर हर्षोल्लास दीपोत्सव मनाया तथा सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए माता लक्ष्मी एवं गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की। खासकर बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। वहीं हुक्का-पाती का पारंपरिक खेल लोगों ने खेला। पारंपरिक तरीके से विधि-विधान के साथ अपने-अपने घरों में ही लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना की। बाजारों और घरों में लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक बल्बों और मिट्टी के दीयों को अधिक तरजीह दी। वहीं रोशनी का पर्व दीपावली का त्योहार ग्रामीणों इलाकों में धूमधाम से मनाया जा रहा था। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल रही। युवाओं व लोगों ने अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को मिठाइयां बांटकर दीवाली की बधाई दी। दीपावली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने देर शाम तक खरीददारी करते दिखे। लोगों ने अपने-अपने घरों व दुकानों के बाहर दीप जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान चारो ओर खुशियों का माहौल नज़र आया। लोग अपने अपने घरों व दुकानों को आकर्षक रंगीन लाइट्स से सजाया था। हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के इस ख़ास पर्व में बच्चों में ही नहीं बल्कि युवाओं और बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। वही युवा, पप्पू यादव, संदीप साह, आकाश कुमार सिंह सहित सभी युवाओं ने एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला सोशल मीडिया पर भी चलाया। सबों ने व्हाट्सऐप और फेसबुक जैसे सोशल नेटवर्किंग माध्यमों के ज़रिये एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं की। कल आज शुक्रवार को लोग गौ माताओं की नहला धुलाकर उनकी पूजा की। साथ ही मां काली व लक्ष्मी माता का पूजा अर्चना करने के पश्चात जीवन मंगलमय बनाने की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *