Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खून से लथपथ पड़ा रहा मां का शव, दो दिन बाद शव लेने पहुंचा बेटा।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

नौ महीने तक अपने कोख में रखकर मां अपने बच्चे को जन्म देती है। इसके बाद उसका पालन -पोषण करती है। बदले में सिर्फ वह यह चाहती है कि बुढ़ापे में बच्चा उनका सहारा बने। लेकिन बच्चे बड़े होने के बाद इतने व्यस्त हो जाते है कि अपने जन्म दाता को ही भूल जाते हैं।

यह घटना सिलीगुड़ी शहर के 16 नंबर वार्ड अंतर्गत हाकिमपाड़ा इलाके की है। जिसे सुनने के बाद सभी की रूह कांप जाएगी। जहां दो दिन से बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। बेटे को इस बात की खबर तक नहीं कि उसकी जन्म दाता की मौत हो चुकी है। जब स्थानीय लोगों ने फोन कर बताया तब बेटा अपनी मां की सूचना लेने पहुंचा। उसे पता चला कि मां की तो मौत हो चुकी है।

दरअसल सिलीगुड़ी नगर निगम के 16 नंबर वार्ड अंतर्गत हाकिमपाड़ा में मृतक अनिता ब्रह्म (75) के पति की मौत दो वर्ष पहले हो चुकी थी। जिसके बाद वह घर में अकेली रहती थी। उनका एक बेटा सत्यब्रतो ब्रह्म काम को लेकर दार्जिलिंग में रहता है। उनका बेटा काम में इतना व्यस्त रहता था कि अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल तक नही कर सकता है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिनों से अनिता ब्रह्म दिखाई नहीं दे रही थी। इसके बाद लोगों ने उनके बेटे सत्यब्रत ब्रह्म को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद भी सत्यब्रत ब्रह्म एक दिन बाद अपनी मां की हाल चाल लेने घर पहुंचा। इस दौरान जब रूम का दरवाजा खोला गया तो बुजुर्ग महिला खून से लथपथ बेड के पास पड़ी मिली। दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद अनिता को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेज दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

वहीं, 16 नंबर वार्ड के पार्षद सुजय घटक ने कहा कि स्थानीय लोगों से खबर पाकर वे मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें पता चलता है कि एक अकेली रह रही वृद्ध की मौत हो गई। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक महिला अकेली रहती थी। उनका बेटा बाहर रहता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *