खोरीबाड़ी प्रखंड के बुढागंज स्थित दुर्गामाता चाय बागान से दो तेंदुए के शावकों का शव बरामद होने से इलाके में खलबली मच गई। मिली जानकारी के अनुसार चाय श्रमिकों ने बागान में काम करने के दौरान तेंदुए के दो शावकों का शव को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही टुकुरियाझार वनकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों तेंदुए के शावकों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बंगाल सफारी भेजा। वनकर्मियों का मानना है कि तेंदुए के शावकों की लड़ाई में दोनों शावकों की मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों पता चल सकेगा। वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply