सिलीगुड़ी: गुप्त सूचना के आधार पर बेलाकोवा रेंज के वनकर्मियों ने आधा करोड़ की बर्मा सागवान की लकड़ी जब्त किया है। साथ ही इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम एकलास है। वह हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह बेलाकोवा रेंज के रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में वन कर्मियों ने सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगंज के पानीकौरी इलाके में अभियान चलाकर एक कंटेनर जब्त किया। तलाशी के क्रम में कंटेनर से भारी मात्रा में बर्मा सागवान की लकड़ियां बरामद की गई। इसके बाद कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार लकड़ी को गुवाहाटी से कोलकाता ले जाया जा रहा था। लेकिन इससे पहले ही वन विभाग ने जब्त कर लिया। जब्त सागवान लकड़ी की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। गुरुवार आरोपी को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया जायेगा। वन विभाग पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply