इंडो -म्यांमार बॉर्डर से सिलीगुड़ी के रास्ते दिल्ली में सोना तस्करी कांड का राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने उद्भेदन किया है। सोना तस्करी के आरोप में डीआरआई ने बलजिंदर कौर नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला गुवाहाटी की निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआरआई को गुप्त सूत्रों से खबर मिली कि राजधानी ट्रेन से सिलीगुड़ी के रास्ते सोने की तस्करी होने वाली है। जिसके बाद डीआरआई की टीम ने तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान आमबाड़ी – फालाकाटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही संदेह के आधार पर बलजिंदर कौर की तलाशी ली गई। जिसके बाद महिला के बैंग से सोने का 6 पीस बिस्कुट बरामद हुआ। इसके बाद डीआरआई महिला को हिरासत में लेकर अपने कार्यालय ले आई। जहां पूछताछ में महिला डीआरआई को कोई भी सोने से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाई। जिसके बाद डीआरआई ने बलजिंदर कौर को सोना तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। इस संबंध में डीआरआई के वकील रतन बनिक ने बताया कि डीआरआई ने गुवाहाटी की रहने वाली एक महिला को 6 पीस सोने की बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त सोने का वजन 996 ग्राम है। वहीं, इसका बाजार मूल्य 51 लाख 24 हजार 420 रुपये अनुमानित है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply