पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी मंगलवार को सिलीगुड़ी पहुंचे। इस दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहर के कंचनजंघा स्टेडियम में एक प्रशासनिक सभा को संबोधित किया। वहीं सिलीगुड़ी महकमा परिषद, सिलीगुड़ी नगर निगम व उत्तर बंगाल उन्नयन विभाग सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण(एसजेडीए) की विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस मौके पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव, उप मेयर रंजन सरकार सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष, सहित अन्य वरीय नेता व कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में आमलोग मौजूद थे।
बंगाल विभाजन को लेकर नहीं होगा बंद:
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी पार्टियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल विभाजन किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासनिक मंच से कहा कि बंगाल को भंग होने नहीं देंगे और बंगाल विभाजन को लेकर कोई बंद नहीं होगा, इस बंद का समर्थन नहीं किया जाएगा। अगर कोई नियम कानून को तोड़ता है तो उसपर कार्यवाही की जाएगी।
माध्यमिक परीक्षा के दौरान नहीं बजेंगे लाउड स्पीकर:
मुख्यमंत्री ने कहा माध्यमिक परीक्षा के दौरान लाउड स्पीकर नहीं बजाया जाएगा। माध्यमिक परीक्षा चलने तक किसी भी कार्यक्रम में तेज आवाज में माइक नहीं बजाया जा सकता है। उन्होंने मंगलवार को सभा को संबोधित करते हुए ये बाते कही। मुख्यमंत्री ने कहा परीक्षा समाप्त होने तक कोई भी कार्यक्रम, सभा, रैली की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बहुत जल्द दिए जाएंगे श्रमिकों को पट्टा:
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा बहुत जल्द ही सभी चाय श्रमिकों को जमीन का पट्टा दिया जाएगा। वो जो कहती है उसे पूरा करती है न कि जनता से झूठा वादा करती है। चाय श्रमिकों को पट्टा दिया जा रहा है। जिस चाय श्रमिकों को जमीन का पट्टा नहीं मिला है। उन सभी को बहुत जल्द जमीन का पट्टा दे दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री के सुरक्षा के कड़े रहे इंतजाम:
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन भी सख्त नजर आए। किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो भारी संख्या में शहर के विधान रोड में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी, दार्जिलिंग जिला पुलिस अधीक्षक संतोष निम्बालकर सहित काफी संख्या पुलिस बल मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के आने से लोगों को जाम का करना पड़ा सामना:
मुख्यमंत्री ने आने से पहल ही शहर के सड़को जाम लग गया। जिसके कारण यात्रियों बस, बाइक मैजिक टोटो सहित छोटे बड़े वाहनों की काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों को वेनस मोड़, एसएफरोड व देशबंधु चितरंजन फ्लाईओवर पर वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद फिर मुख्यमंत्री की प्रशासनिक सभा को सम्बोधित करने के बाद उत्तर कन्या जाने के दौरान लोगों को जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ा।
23 फरवरी को वापस कोलकाता जाएंगी मुख्यमंत्री:
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 21 फरवरी की रात को उत्तर कन्या में भी रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद फिर 22 फरवरी की सुबह मेघालय जाएगी और शाम को फिर यहां इसी दिन उत्तर कन्या वापस लौटेंगी। उनका मेघालय का सफर वहां विधानसभा चुनाव को लेकर है। अगले दिन 23 फ़रवरी को ममता बनर्जी सुबह बागडोगरा एअरपोर्ट से उड़ान भरकर कोलकाता लौट जाएंगी।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply