रविवार की देर रात भक्तिनगर थाना क्षेत्र के सेवक रोड स्थित दो मॉल के पब और बार के बाउंसर के बीच पहले झड़प हुई। इस दौरान देखते देखते ही यह झड़प रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। जिसके कारण कई लोग घायल हो गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही भक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। जिसके बाद विशाल पुलिस वाहिनी और रैफ मौके पर पहुंचे। वहीं, स्थिति को नियंत्रण करने के दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। बताया गया है कि रात हंगामा दो बाउंसर प्रोभाइड करने वाली संस्था के बीच शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों संस्था के बाउंसर आपस में भिड़ गए। जिसे लेकर इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply