विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने फांसीदेवा में विधाननगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सरकारी बस से 35 किलो गांजा बरामद किया है। विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर आज फांसीदेवा ब्लॉक के विधाननगर इलाके में छापेमारी की। वहां एक सरकारी बस को रोका। इसके बाद बस में तलाशी ली गई। तलाशी लेने के दौरान बस से उक्त गांजा बरामद हुआ। हालांकि इस घटना में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद गांजा का बाजार मूल्य लाखों रुपए है। यह गांजा कूचबिहार के दिनहाटा से मालदा तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पूछताछ के बाद बस के चालक और कंडक्टर को छोड़ दिया गया है। विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply