सिलीगुड़ी में अपहरणकर्ता के संदेह पर एक युवक की पिटाई करने का आरोप लोगों पर लगा है। दरअसल, शहर में कई दिनों से अपहरण की अफवाह फैली हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शहर में अपहरण की कोई घटना नहीं हुई है। ऐसी अफवाहें फैलाने पर भी पुलिस ने रोक लगाई है। इस बीच गुरुवार सुबह एनजेपी थाने के जामुरीभिटा इलाके में एक युवक को अपहरणकर्ता के संदेह पर स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। बाद में सूचना पाकर एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवक को हिरासत में लेकर एनजेपी थाने ले आई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक एक बच्चे को ले जाने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले उसे पकड़ लिया गया। एनजेपी थाने की पुलिस ने घटना की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply