दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन नक्सलबाड़ी थाना की पुलिस ने आग्नेयास्त्र और दो कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम मोहम्मद सौफीक( 35) है। वह नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के तोताराम जोत का निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस ने नक्सलबाड़ी के रथखोला रेलगेट संलग्न इलाके में हथियार के साथ घूमते हुए उक्त बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के पास से एक पिस्टल और दो राउंड कारतूस बरामद किया गया है।
उल्लेखनीय है कि बीते एक अप्रैल को एक महिला को पहले बुरी तरह पीटने और फिर सीने पर बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने एक राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गया था। तब से पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ये बात की पता लगाने में जुटी गई। उसने बंदूक कहां से लाई और क्यों लाई है। कहीं वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला तो नहीं था। पुलिस के मन में तरह तरह की सवाल उठ रहे थे। बुधवार रात मोहम्मद सौफीक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित पुलिस से बचने के लिए छिपा हुआ था। इसके अलावा पुलिस ने पहले भी आरोपित को मादक पदार्थ में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गुरुवार आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।
इस संबंध में दार्जिलिंग जिले के ग्रामीण एसडीपीओ आशीष कुमार ने बताया कि आरोपित अपने इलाके में बंदूक की नोक पर लोगों को डराने धमकाने का काम करता था। बुधवार को रथखोला रेलगेट इलाके में हथियार के साथ घूम रहा था। इस दौरान नक्सलबाड़ी थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को रिमांड की अर्जी पर उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने सात दिन पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अदालत ने आरोपित को सात दिन की पुलिस रिमांड सौंपा
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply