दुआरे राशन योजना में राशन सामग्री के बदले पैसा देने का आरोप एक राशन डीलर पर लगे हैं। यह मामला खोरीबाड़ी के लेधाराम जोत इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार लेधाराम जोत इलाके में राशन डीलर राशन लेकर उपभोक्ताओं को देने के लिए लेधाराम जोत इलाके में पहुंचा। लेकिन राशन डीलर यहां उपभोक्ताओं को राशन सामग्री के बदले सीधे पैसा दे रहे थे। इस संबंध में राशन डीलर झंटू सरकार ने उपभोक्ताओं को राशन के बदले पैसे देने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि एक महीने पहले उसका तबीयत खराब था। जिसके कारण वह बिस्तर पर पड़ा था, उसने आज आया तो देखा कि राशन सामग्री कम है।
सभी कह रहे हैं कि 2 महीने का सामान देना है। सामान कम है इसलिए एक महीने का पैसा दे रहा था और एक महीने का राशन सामग्री दे रहा था। दूसरी ओर, खोरीबाड़ी बीडीओ दीप्ति साह ने फोन पर कहा कि लाभार्थियों को जितना राशन मिलना चाहिए था उतना दे दिया गया है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply