Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में ब्राउन शुगर तस्करी मामले में पूर्व आर्मी जवान गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में पूर्व आर्मी के जवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम रतन विश्वास (48 वर्ष) है। वह बागडोगरा के एमइएस मोड़ का निवासी है। बुधवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त जवान बाइक से मादक पदार्थ तस्करी करने के लिए विश्वास कॉलोनी जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर इसकी जानकारी मिलते ही एसओजी और माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने चांदमुनी अस्पताल लाइन मोड़ इलाके में अभियान चलाकर एक बाइक को रोका। इसके बाद तलाशी के क्रम में बाइक पर सवार रतन विश्वास के पास से 258 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मालूम हो कि कुछ महीने पहले भी एनजेपी पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने के आरोप में रतन विश्वास को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद वह 18 महीने तक जेल में था। बाद में वह बेल पर जमानत होकर फिर से आज मादक पदार्थ तस्करी करने पहुंचा था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *