नक्सलबाड़ी में सर्वेक्षण एजेंसियों के नाम पर जनता को प्रभावित करने की कोशिश के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि ये युवक वोट सर्वे के बहाने लोगों को भाजपा को वोट देने का संदेश दे रहे थे।
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो चुका है। इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजपा की ओर से एक फर्जी संगठन सर्वे कर रहा है, जो जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। रविवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नक्सलबाड़ी के उत्तर कोटिया जोत में इन चार युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वजीत घोष ने आरोप लगाया कि ये युवक हरियाणा के एक संगठन का झांसा देकर स्थानीय जनता को प्रभावित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना बीडीओ और पुलिस प्रशासन को दे दी गई है।
दूसरी ओर भाजपा ने इस आरोप को पूरी तरह से निराधार बताया है। भाजपा नेता मनोरंजन मंडल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बेवजह इस तरह के आरोप लगा रही है और भाजपा का ऐसा कोई फर्जी संगठन नहीं है।
नक्सलबाड़ी थाना प्रभारी वाशीम बारी ने बताया कि फिलहाल युवकों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उनसे पूछताछ जारी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply