सिलीगुड़ी: यात्री के भेष में टोटो में बैठे बदमाशों ने टोटो चालक की पिटाई कर टोटो लेकर फरार हो गए। यह घटना खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के सोनाचांदी चाय बागान इलाके की है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को खोरीबाड़ी के हावदाभिटा से घोषपुकुर जाने के लिए तीन युवक ललित बर्मन नामक एक व्यक्ति के टोटो में बैठे थे। आरोप है कि घोषपुकुर जाने के दौरान सोनाचांदी चाय बागान में बदमाशों ने टोटो चालक के सिर पर बंदूक रखकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाशों ने टोटो चालक को पेड़ से बांध दिया और टोटो चालक से रूपए, मोबाइल फोन और टोटो लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद घायल चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। बाद में उसे बरामद कर खोरीबाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से चालक डरा हुआ है। घटना के संबंध में घायल टोटो चालक के पिता ने खोरीबाड़ी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी

Leave a Reply