भारत नेपाल और खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम विशाल साहा (20) वर्ष और रजत साहा (25) वर्ष हैं। दोनों सिलीगुड़ी के आशीघर के रहने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार खोरीबाड़ी थाना की पानीटंकी चौकी पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी संलग्न क्वार्टर मोड़ पर दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। इसके बाद दोनों युवक की तलाशी ली गई। तलाशी लेने के क्रम में उसके पास 560 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने ब्राउन शुगर जब्त करते हुए दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में गिरफ्तार दोनों युवक व जब्त ब्राउन को खोरीबाड़ी थाना लेकर आ गई। जब्त ब्राउन शुगर का अनुमानित मूल्य 50 लाख रूपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply