फांसीदेवा थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर गुप्त चैंबर बनाकर गांजा की तस्करी को नाकाम करते हुए 78 किलो गांजा को जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं तस्करी के उद्देश्य से इस्तेमाल किए गए लॉरी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम रज्जाक मंडल व मोफिजुल हक है। ये दोनों कूचबिहार जिले तूफानगंज के निवासी हैं। बुधवार आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार फांसीदेवा के घोषपुकुर-फूलबाड़ी 27 नंबर नेशनल हाइवे के धामनागछ इलाके में एक खड़ी लॉरी की तलाशी ली गई। तलाशी लेने के दौरान लॉरी से 78 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद उक्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया जब्त गांजा को कूचबिहार के तूफानगंज के रास्ते कोलकाता में तस्करी करने की योजना थी , लेकिन पुलिस ने इस योजना को विफल करते हुए जब्त कर लिया गया।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply