Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आरआरआर ने रचा इतिहास, नाटू-नाटू सॉन्ग ने जीता बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड, भारत को मिले कुल दो ऑस्कर।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

साल भर से फैंस जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे। वह आ गई है। ऑस्कर अवार्ड 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसमें भारत की ओर से आरआरआर फिल्म का गाना नाटू-नाटू भी बेस्ट सॉन्ग केटेगरी में नॉमिनेटेड है। इस गाने को इसके पहले गोल्डन ग्लोब अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके चलते सभी इस बात की आशा कर रहे है कि यह गाना ऑस्कर अवार्ड भी जीतेगा।

इसके पहले फिल्म से जुड़े लोग इस फिल्म का प्रमोशन अमेरिका में करते नजर आए। इसमें राम चरण, जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली शामिल है। अब वह घड़ी आ गई है, जब इस बात का खुलासा होने वाला है कि क्या यह गाना गोल्डन ग्लोब की तरह ही ऑस्कर अवार्ड्स में भी जीतकर इतिहास रच पाएगा।

इस बार के ऑस्कर अवार्ड 2023 में कई फिल्में नॉमिनेटेड हैं। इनमें टॉप गन मेवरिक, अवतार द वे ऑफ वाटर, द फैबलमैन, वूमेन टॉकिंग, ऑल क्वाइट ऑन द वेस्ट फ्रंट, एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वंस जैसी फिल्में शामिल है। इसके चलते इस बार का ऑस्कर अवार्ड्स पहले के मुकाबले और भी दिलचस्प होने की संभावना है।

ऑस्कर का यह 95वें वा एडिशन है। वहीं इसमें पहली बार रेड कारपेट की जगह चमकीले सफेद रंग को चुना गया है। ऑस्कर पुरस्कार लॉस एंजिल्स में 13 तारीख के सुबह 5:30 बजे से भारत में लाइव देखा जाएगा। दीपिका पादुकोण को इस वर्ष बतौर प्रेजेंटर चुना गया है।

Oscar Award 2023 ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में नाटू-नाटू गाने को हॉलीवुड गानों के साथ बेस्ट ओरिजिनल सांग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। एक बार फिर से एस एस राजामौली की इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराया है और इस गाने ने अवॉर्ड जीता है।

डेनियल क्वान और डेनियल शाइनर्ट ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता। अन्य नामांकित व्यक्ति थे: टोड फील्ड – टार, मार्टिन मैकडॉनघ – द बंशीज ऑफ इनिशरिन, रुबेन ऑस्टलंड – ट्राएंगल ऑफ सैडनेस, स्टीवन स्पीलबर्ग – द फेबेलमेन्स
ऑस्कर की बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने बाजी मारी है। इसका मुकाबला टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ से था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *