
ठाकुरगंज के बारे में कुछ रोचक जानकारी
1. ठाकुरगंज, किशनगंज जिले का, 12 वार्डों में विभाजित एक शहरी अधिसूचित क्षेत्र तथा 22 ग्राम पंचायतों का एक प्रखंड है।
2. प्रखंड की पश्चिमी दिशा में नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवस्थित है तो उत्तर व पूर्व दिशा में पश्चिम बंगाल राज्य की सीमा को छूता है।
3. ठाकुरगंज की आबादी करीब 4 लाख है|
4. ठाकुरगंज प्रखंड में तीन-तीन रेलवे स्टेशन, एक राष्ट्रीय राजमार्ग मौजूद हैं।
5. ठाकुरगंज में एक बड़े सर्किल थाना के अलावा एसएसबी मुख्यालय, दो कस्टम कार्यालय, नेपाल सीमा पर दो ट्रांजिट पॉइंट सहित सुरक्षा एजेंसियों के कार्यालय भी हैं।
6. ठाकुरगंज में नगर निकाय, आदर्श थाना, प्रखंड, अंचल, आईटीआई, राजकीय पॉलिटेक्निक, रजिस्ट्री कार्यालय, सब डिवीजन विद्युत कार्यालय भी है।
7. ठाकुरगंज का अपना एसटीडी कोर्ड है, जो की 06459 है|
8. जिला व अनुमंडल मुख्यालय, किशनगंज से ठाकुरगंज 50 किमी की दूरी पर है|
ठाकुरगंज की हर छोटी और बड़ी खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
ठाकुरगंज में अस्पतालों की सूची

1. नियाज मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल ठाकुरगंज वज़ीफ़ा कॉम्प्लेक्स, मस्तान चौक, ठाकुरगंज, बिहार 855116 फोन - 06459-222022 मोबाइल - 09613106786 ईमेल - info@nmhospital.org नियाज मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल ठाकुरगंज निर्वाचन क्षेत्र में अपने प्रकार के पहले अस्पताल में से एक है। यह सभी प्रकार की बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर कई अन्य सुपर स्पेशियलिटी देखभाल की व्यवस्था है। एनएमएच 24×7 आपातकालीन सेवाएं भी प्रदान करता है।

2. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ठाकुरगंज
ठाकुरगंज बाजार
लोकेशन – आदर्श मध्य विद्यालय के सामने
ठाकुरगंज PHC बहुत बड़े एरिया को चिकित्सा सुविधा देने वाला एकमात्र सरकारी हॉस्पिटल है। हॉस्पिटल के नए भवन का निर्माण कार्य बहुत तेजी से हो रहा है, जिसके पूरा हो जाने पर यह हॉस्पिटल अनेक सुविधाओं से लैस हो जायेगा।
ठाकुरगंज में स्कूल / कॉलेज की सूची

M· H· Azad National Inter College
Address: Bashir Nagar, College More, Thakurganj, Bihar 855116