• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में तृणमूल का जनसंपर्क अभियान।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी। तृणमूल के नेताओं ने शनिवार को नक्सलबाड़ी के किलाराम जोत स्थित सूरजबाग प्राइमरी स्कूल मैदान में उन्नयनेर पांचाली कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व विधायक और तृणमूल कांग्रेस के नक्सलबाड़ी-माटीगाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नेता शंकर मलाकार के नेतृत्व में बंगाल में पिछले 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।

लोगों को संबोधित करते हुए शंकर मलाकार ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बंगाल ने विकास, सामाजिक सुरक्षा और मानवीय कार्यों में नई पहचान बनाई है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर दुआरे सरकार जैसी योजनाओं ने आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाया है। स्वास्थ्य साथी, लक्ष्मी भंडार, कन्याश्री, सबुज साथी, खाद्य साथी सहित अनेक योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया गया है।

मलाकार ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पिछले 15 वर्षों में बंगाल में हुए विकास को आम लोगों के सामने रखने का प्रयास है। तृणमूल कांग्रेस हर वक्त लोगों के साथ खड़ी है और विकास की यह यात्रा आगे भी बिना रुके जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *