• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उप महानिरीक्षक ने 8वीं वाहिनी का किया दौरा।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: एसएसबी नई दिल्ली के उप महानिरीक्षक सुदीप्ता दास ने 8वीं वाहिनी खपरैल का दौरा किया। इस दौरान वाहिनी मुख्यालय में उनका गरिमामय स्वागत गुलदस्ता, खादा (पारंपरिक सम्मान वस्त्र) एवं सम्मान गार्ड द्वारा किया गया। इस अवसर पर मितुल कुमार, कमांडेंट तथा अन्य अधिकारी 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, खपरैल की उपस्थिति में वाहिनी परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही पीपीटी के माध्यम से वाहिनी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली गई और कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत रात्रि विश्राम हेतु बाह्य सीमा चौकी पशुपति फाटक में क्षेत्र परिचय के दौरान उप महानिरीक्षक ने समस्त अधिकारियों और बलकर्मियों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा सुझावों को सुना और कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक निष्ठा एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर मितुल कुमार, कमांडेंट खपरैल की उपस्थिति में वाहिनी परिसर में सर्वप्रथम वृक्षारोपण किया गया एवं कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा वाहिनी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली गई और उन्हें और बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए गए। वाहिनी में सैनिक सम्मेलन के दौरान समस्त अधिकारियों और जवानों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा सुझावों को सुना गया। इसके बाद कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया गया। उप महानिरीक्षक ने वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक निष्ठा एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *