• Sat. Mar 28th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 18 जनवरी 2026, रविवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि

(चू • चे • ची • चो • ला • ली • लू • ले • लो)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी। धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा, विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मित्रों की मदद से अच्छा अवसर मिल सकता है। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

वृष राशि

(ई • ऊ • ए • ओ • वा • वी • वू • वे • वो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचें, चोट लगने की आशंका है। संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट ला सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करनी होगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी।

मिथुन राशि

(का • की • कु • घ • ङ • छ • के • को • हा)
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। पुरानी बीमारी उभरने से तनाव बढ़ेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सामाजिक विषयों में रुचि रहेगी। नई कोशिशें सफल होंगी। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। व्यापारियों को लाभकारी डील मिल सकती है।

कर्क राशि

(ही • हू • हे • हो • डा • डी • डू • डे • डो)
दिन मध्यम फलदायक रहेगा। शत्रुओं पर विजय पाने के प्रयास सफल होंगे, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में समर्पण भाव रहेगा। पारिवारिक मामलों पर ध्यान देना जरूरी है। किसी पुराने निर्णय पर पछतावा हो सकता है।

सिंह राशि

(मा • मी • मू • मे • मो • टा • टी • टू • टे)
आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है। बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। जोखिम भरे कामों से बचें। पिता द्वारा दी गई जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाना होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। घर में अतिथि आगमन से व्यस्तता बनी रहेगी।

कन्या राशि

(टो • पा • पी • पू • ष • ण • ठ • पे • पो)
आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक सोच से दूर रहें। घर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर ध्यान देंगे। विवाह संबंधी अड़चनें दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें और बॉस की सलाह पर अमल करें। प्रमोशन में थोड़ी बाधा आ सकती है।

तुला राशि

(रा • री • रू • रे • रो • ता • ती • तू • ते)
आज उन्नति के रास्ते खुलेंगे। सामाजिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। हर काम में सफलता के योग हैं।

वृश्चिक राशि

(तो • ना • नी • नू • ने • नो • या • यी • यू)
दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। पारिवारिक कलह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। संतान की नौकरी को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। पुराने मित्र से भेंट संभव है।

धनु राशि

(ये • यो • भा • भी • भू • धा • फा • ढा • भे)
आज मन में बेचैनी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। बिजनेस डील को लेकर चिंता होगी। माता से किया वादा निभाना जरूरी होगा। धन के मामलों में अजनबियों पर भरोसा न करें। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

मकर राशि

(भो • जा • जी • खी • खू • खे • खो • गा • गी)
आज खर्चों की अधिकता रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है। भाई-बहनों के साथ प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है, कानूनी मामलों में उलझना पड़ सकता है। काम टालने की आदत नुकसानदेह होगी। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

कुंभ राशि

(गू • गे • गो • सा • सी • सू • से • सो • दा)
दिन मध्यम फलदायक रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अतिरिक्त ऊर्जा के कारण कार्य आसानी से पूरे होंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल न दें। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

मीन राशि

(दी • दू • थ • झ • ञ • दे • दो • चा • ची)
आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों पर ध्यान देना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। शेयर मार्केट में पुराना निवेश लाभ देगा। पार्टनरशिप से पहले दस्तावेजों की जांच जरूरी है। नए वाहन की खरीद के लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *