• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज थानाध्यक्ष की सराहनीय पहल: आगामी सरस्वती पूजा को लेकर 19 जनवरी को शांति समिति की बैठक का आयोजन

राजीव कुमार, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

आगामी सरस्वती पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए ठाकुरगंज पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। ठाकुरगंज के पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष मोहम्मद मकसूद आलम अशरफी के नेतृत्व में दिनांक 19 जनवरी 2026 को अपराह्न 3:00 बजे थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण ‘शांति समिति‘ की बैठक बुलाई गई है।

संवाद और समन्वय के लिए यह पहल प्रशंसनीय है। थानाध्यक्ष और पुरे पुलिस प्रशासन ने एक ऐसा मंच तैयार किया है जहाँ प्रशासन और जनता सीधे संवाद कर सकेंगे। इस बैठक की खास बात यह है कि इसमें समाज के हर वर्ग को शामिल किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO) और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे। साथ ही क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सरस्वती पूजा समितियों के अनुज्ञप्तिधारी, जुलूस आयोजक और डी०जे० संचालकों को भी इसमें शामिल किया गया है ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

थानाध्यक्ष मो० मकसूद आलम अशरफी ने सभी आमंत्रित सदस्यों से अपील की है कि वे ससमय उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव साझा करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि उत्सव के दौरान न केवल कानून व्यवस्था बनी रहे, बल्कि सभी नागरिक सुरक्षा और खुशी के साथ त्योहार मना सकें। थानाध्यक्ष द्वारा मीडिया कर्मियों और डिजिटल प्लेटफार्मों को भी इस चर्चा का हिस्सा बनाना भी पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम है।


इस तरह की सामूहिक चर्चा से न केवल आपसी तालमेल बढ़ता है, बल्कि किसी भी संभावित विवाद को समय रहते सुलझाने में मदद मिलती है। जनता से संवाद स्थापित करना और जनता के सुझावों को प्राथमिकता देना बेहतर पुलिसिंग का एक बेहतरीन उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *